THDC टनल हादसे की CM धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा, रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी के निर्देश

देहरादून ,

चमोली जनपद के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा परिचालन केंद्र से रेस्क्यू ऑपरेशन की उच्चस्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राहत एवं बचाव अभियान की ताजा स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू टीमों को पूरी तत्परता, बेहतर समन्वय और सतर्कता के साथ अभियान जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौके पर सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं और बचाव कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना में घायल श्रमिकों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने तथा उन्हें हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार निगरानी कर रही है। प्रभावित श्रमिकों और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *