मालवीय नगर अग्निकांड: केशव नेगी मामले में सीएम धामी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की बात

देहरादून ,

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड निवासी केशव नेगी की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta से वार्ता की।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि रेखा गुप्ता ने उन्हें आश्वस्त किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और मामले की जांच पूरी तरह तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दिल्ली सरकार और संबंधित जांच एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य को सामने लाएंगी।

मुख्यमंत्री धामी ने केशव नेगी की पुत्री Kanishka Negi से भी दूरभाष पर वार्ता की और परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार देशभर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडियों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा आवश्यकता पड़ने पर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और न्याय सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *