चारधाम यात्रा मार्ग पर रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, आईडीपीएल पार्किंग में रोके जा रहे वाहन

ऋषिकेश ,

चारधाम यात्रा-2026 के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन को लेकर देहरादून पुलिस ने विशेष यातायात और सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Senior Superintendent of Police Dehradun के निर्देश पर यात्रा मार्ग पर सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 4:00 बजे तक वाहनों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

पुलिस के अनुसार प्रतिबंधित अवधि के दौरान चारधाम यात्रा के लिए आने वाले वाहनों को ऋषिकेश स्थित IDPL Parking में पार्क कराया जा रहा है। सुबह निर्धारित समय के बाद ही इन वाहनों को आगे यात्रा मार्ग पर भेजा जाएगा।

देहरादून पुलिस ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सभी श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण और मित्रवत व्यवहार करने तथा उनकी हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि “सुरक्षित एवं सुचारु चारधाम यात्रा, देहरादून पुलिस की प्राथमिकता” है। इसी उद्देश्य के तहत यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी प्राप्त करें तथा पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, जिससे यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *