ऊधम सिंह नगर ,
उत्तराखण्ड के ऊधम सिंह नगर में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने बुधवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है और सभी संबंधित अधिकारी लोगों की शिकायतों का तेजी से निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, गोविंद टम्टा, डॉ. नवीन भट्ट, अमित कुमार पांडे, भवानी भंडारी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय और एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी समेत अनेक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।