Doon Hospital में महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, आरोपी काउंसलर हिरासत में

देहरादून ,

देहरादून के Doon Hospital से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। अस्पताल के एसटीआई विभाग में तैनात एक काउंसलर पर इलाज के फॉलोअप के लिए पहुंची महिला से दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

पीड़िता के मुताबिक आरोपी पहले उसे काउंसलिंग रूम में ले गया, जहां निजी अंगों की जांच के नाम पर छेड़छाड़ की गई। इसके बाद आरोपी महिला को अस्पताल के बेसमेंट में ले गया और वहां कपड़े उतारने का दबाव बनाया।

महिला ने विरोध करते हुए जोर-जोर से शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर अस्पताल स्टाफ और अन्य लोग मौके पर पहुंचे, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। अस्पताल प्रशासन ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पद से हटा दिया है। मामले की जांच महिला सेल को सौंप दी गई है।

घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और महिला मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *