राउपा के अध्यक्ष पर रासुका में निरुद्ध करने की मांग, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन – uttarakhandawaaz.in

राउपा के अध्यक्ष पर रासुका में निरुद्ध करने की मांग, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

सिखों को पाकिस्तान जाने की नसीहत व धमकी देने का मामला
देहरादून ,

राष्ट्रवादी सिख मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सिखों को पाकिस्तान जाने की नसीहत व धमकी देने वाले राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के अध्यक्ष नवनीत गुसांईं पर रासुका में निरुद्ध करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यहां मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मोर्चा संयोजक कुलदीप सिंह ललकार के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय मे  इकटठा हुए और राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के अध्यक्ष नवनीत गुसांई के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और कहा कि उन्हें तत्काल रासुका में निरूद्ध किया जाये और भारत निर्वाचन आयोग व उत्तराखंड निर्वाचन आयोग को देश की एकता अखंडता को तोड़ने वाले राजनैतिक दल राष्ट्रीय उत्थान पार्टी की मान्यता तत्काल रदद की जाय। इस अवसर मोर्चा के कुलदीप सिंह ललकार ने कहा है कि केवल सिखों को पाकिस्तान भेजनें की धमकी देकर उन्हें पाकिस्तानी कहना समाज को कतई मंजूर नहीं है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जबकि देश की आजादी हो या धर्म को बचाना हो सिख गुरुओं ने कुर्बानियां देकर और तो और अपना पूरा परिवार भी शहीद करवा दिया व सिखों ने सदैव राष्ट्र के लिये सदैव बलिदान दिया। इस अवसर पर कुलदीप सिंह ललकार ने कहा है कि इन तथाकथित लोगों को यह जानकारी भी नहीं है की आजादी के बाद पाकिस्तान का गठन हुआ पहले सब भारत इंडिया ही था और हमें हमारी भारतीयता पर गर्व है। उन्होंने वहीं नवनीत गुसांईं द्वारा जिस प्रकार से सिखों को चिन्हित कर निशाने में लिया जा रहा है उसकी उच्च स्तरीय जाँच होनी चाहिए, वहीं राज्य उत्तराखंड के प्रथम नागरिक राज्यपाल भी सिख समुदाय से आते हैं उनके व पूर्व सिख राज्यपाल स्वर्गीय सुरजीत सिंह बरनाला पर भी अभद्र टिप्पणियां कर न केवल सिख समाज का अपितु राज्य की जनता को भी अपमानित करने का कार्य किया है वहीं गुसांई ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि उन पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है जो गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *