देहरादून ,
प्रदेश में हुए छात्र संघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने 90 प्रतिशत से अधिक सीटों पर विजय हासिल कर परचम लहराया। भाजपा ने इस सफलता को युवाओं के बीच राष्ट्रवादी विचारधारा की स्वीकृति बताते हुए इसे विपक्ष के लिए करारा झटका कहा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जीत दर्ज करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा—
-
यह जीत छात्रों की राष्ट्रवादी सोच को दर्शाती है।
-
युवाओं का यह जनादेश बताता है कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद नई पीढ़ी का व्यवहारिक मूलमंत्र बन चुका है।
-
विजेता छात्र संघ पदाधिकारी अपने कॉलेज और विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक माहौल व गतिविधियों को ऊँचाई तक ले जाएंगे।
भट्ट ने कहा कि अब विपक्षी दलों को कैंपस के “भगवाकरण” के आरोप लगाने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि छात्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके लिए देश की एकता और संस्कृति का सम्मान सर्वोपरि है।
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की युवा नेतृत्व क्षमता और उनकी योजनाओं ने छात्रों को प्रभावित किया है। इस जीत को धामी सरकार के कामकाज पर युवाओं की मोहर बताया गया।