देहरादून,
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बुलेट पर खतरनाक स्टंट और हुड़दंग करना 4 युवकों को भारी पड़ गया। दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में लिया और उनकी मोटरसाइकिल सीज कर दी।
एसएसपी देहरादून ने वीडियो का संज्ञान लेकर तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जांच में पता चला कि वीडियो Pacific Golf परिसर का है। पुलिस ने युवकों की पहचान कर उन्हें थाने लाकर कार्रवाई की।
हिरासत में लिए गए युवक
-
फरहाद पुत्र शमसाद वेग, निवासी सुभाष मोहल्ला, गांधी नगर, दिल्ली
-
अयान वेग पुत्र इज़हार वेग, निवासी सुभाष मोहल्ला, गांधी नगर, दिल्ली
-
अरसलान वेग पुत्र इज़हार वेग, निवासी सुभाष मोहल्ला, गांधी नगर, दिल्ली
-
रणविजय सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह, निवासी दून विहार, जाखन, राजपुर, देहरादून
सीज वाहन:
रॉयल एनफील्ड बुलेट (UK 07 TD 3771)
पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का उल्लंघन और स्टंटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।