देहरादून ,
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Bhuvan Chandra Khanduri मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंत्येष्टि 20 मई को पूरे पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न होगी। उनके निधन पर राज्यभर में शोक की लहर है।
मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के निर्देश पर राज्य सरकार ने बुधवार, 20 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री के आकस्मिक निधन के कारण प्रदेश में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक रहेगा।
राजकीय शोक अवधि के दौरान प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। साथ ही किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को एक ईमानदार, अनुशासित और जनहितैषी नेता के रूप में याद किया जाता है। उनके निधन को उत्तराखंड की राजनीति और सार्वजनिक जीवन के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।