नैनीताल ,
नशे के काले कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नैनीताल पुलिस ने 82 लाख रुपये से अधिक कीमत की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान के दौरान की गई।
मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंवरपुर गौला पुल बाईपास रोड के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK18R 6945 को रोका गया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की गई। अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नानकमत्ता से स्मैक लाकर हल्द्वानी में अधिक मुनाफे पर बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।
अभियुक्त का विवरण:
मंजीत सिंह पुत्र संतोक कौर, निवासी टुकड़ी, थाना नानकमत्ता, जनपद उधम सिंह नगर, उम्र 35 वर्ष।
आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में जनपद पिथौरागढ़ में मु0अ0सं0 71/25 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज है, जिसमें वह जेल जा चुका है।
बरामदगी:
-
275 ग्राम स्मैक
-
अनुमानित कीमत: ₹82 लाख 50 हजार
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।