मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल अमल, शासनादेश जारी

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) पौड़ी’ कर दिया गया है। इस संबंध में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा गुरुवार को औपचारिक कार्यालय ज्ञाप जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गत दिवस स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता-पिता से भेंट कर यह दोहराया था कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने उनके द्वारा प्रस्तुत मांगों पर विधि-सम्मत, निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि स्व. अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में सरकार पूरी संवेदनशीलता व प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *