चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार रोडवेज की बस सेवा शुरू, यात्रियों को सस्ता और सुरक्षित विकल्प

हरिद्वार ,

चारधाम यात्रा को सुगम और सुलभ बनाने के उद्देश्य से हरिद्वार रोडवेज डिपो ने बस सेवा शुरू कर दी है। हरिद्वार रोडवेज बस स्टैंड से बद्रीनाथ, सोनप्रयाग और गंगोत्री के लिए प्रतिदिन 8 से 10 बसों का संचालन किया जा रहा है।

इस पहल से यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को किफायती और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिल रही है। बड़ी संख्या में यात्री इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं, विशेष रूप से वे लोग जो निजी टैक्सी या अन्य महंगे साधनों का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं हैं।

रोडवेज के एजीएम विशाल चंद्रा ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या और मांग को देखते हुए बसों की संख्या में और वृद्धि की जा सकती है।

यात्रियों ने भी इस पहल की सराहना की है। यात्री सूरज ने कहा कि सरकारी बस सेवा सुरक्षा और लागत दोनों के लिहाज से बेहतर है, इसलिए उन्होंने निजी वाहनों के बजाय रोडवेज बस से यात्रा करना अधिक उचित समझा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *