14 अप्रैल को वीवीआईपी दौरे के चलते देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

देहरादून  ,

जनपद में 14 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आमजन की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए देहरादून पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित डायवर्ट रूट का उपयोग कर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

सहारनपुर/रूड़की/दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए रूट

1. देहरादून शहर से सहारनपुर/रूड़की/दिल्ली जाने वाले वाहन

  • रूट A: शिमला बाईपास तिराहा → नयागांव रोड → धर्मावाला चौक → बेहट होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
  • रूट B: रिस्पना पुल → जोगीवाला → लालतप्पड़ → रायवाला → हरिद्वार होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

छुटमलपुर/बिहारीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए रूट

2. देहरादून शहर से छुटमलपुर/बिहारीगढ़ जाने वाले वाहन
शिमला बाईपास तिराहा → नयागांव रोड → धर्मावाला चौक → शाकुम्बरी देवी → छुटमलपुर होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

देहरादून/मसूरी आने वाले वाहनों के लिए रूट

3. दिल्ली/सहारनपुर/रूड़की/छुटमलपुर से देहरादून/मसूरी आने वाले वाहन
छुटमलपुर → बेहट → धर्मावाला चौक → प्रेमनगर → ठाकुरपुर हाईवे → प्रेमनगर चौक → बल्लूपुर चौक से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

महत्वपूर्ण सूचना:
14 अप्रैल 2026 को वीवीआईपी कार्यक्रम के चलते रूड़की से वाया भगवानपुर होते हुए देहरादून तथा देहरादून से वाया भगवानपुर होते हुए रूड़की जाने वाला मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

देहरादून पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ट्रैफिक प्लान का पालन करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *