नशा तस्कर गिरफ्तार, 4 लाख रुपये मूल्य की स्मैक बरामद

देहरादून ,

देहरादून पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 12.77 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी की पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान सपेरा बस्ती के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विक्रमनाथ पुत्र स्व. रसालानाथ, निवासी सपेरा बस्ती, मोथरोवाला, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून (उम्र 50 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके पास से 12.77 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।

अभियुक्त के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी पर मुकदमा संख्या 380/25, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

3 thoughts on “नशा तस्कर गिरफ्तार, 4 लाख रुपये मूल्य की स्मैक बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *