ऋषिकेश में आईजी की सरकारी कार दुर्घटनाग्रस्त, सभी सुरक्षित

ऋषिकेश ,

उत्तराखंड के आईजी अनंत कुमार ताकवाले की सरकारी कार का मंगलवार को ऋषिकेश में हादसा हो गया। दुर्घटना नटराज चौक से करीब एक किलोमीटर पहले हुई, जहां उनकी कार की सामने से आ रही एक अन्य वाहन से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि दूसरी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *