देहरादून,
राजधानी देहरादून में 27 फरवरी से 1 मार्च तक लोकभवन में वसंतोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को देखते हुए देहरादून पुलिस ने सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए विस्तृत रूट प्लान जारी किया है। इसी क्रम में 24 फरवरी को एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक ने मौके का निरीक्षण किया।
🔹 मुख्य रूट व्यवस्था
-
राजपुर रोड से आने वाले वाहन: दिलाराम चौक से दाहिने मोड़कर न्यू कैंट रोड होते हुए एनेक्सी तिराहा पर ड्रॉप किया जाएगा। पार्किंग 8th GR ग्राउंड में होगी।
-
रायपुर, ईसी रोड, सुभाष रोड से आने वाले वाहन: दिलाराम चौक से बाएं भेजकर न्यू कैंट रोड से एनेक्सी तिराहा ड्रॉप, पार्किंग 8th GR ग्राउंड।
-
8th GR ग्राउंड फुल होने पर वाहन आरटी ग्राउंड में पार्क होंगे।
-
दुपहिया वाहन: आरटी ग्राउंड में पार्किंग।
🔹 कैंट रोड/चकराता रोड से आने वालों के लिए
-
बिंदाल और गढ़ी कैंट से वाटिका तिराहा होते हुए महिंद्रा ग्राउंड में पार्किंग।
-
यहां से एनेक्सी तिराहा तक शटल सेवा उपलब्ध रहेगी।
-
शटल में वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता।
🔹 सरकारी कर्मचारियों के लिए
-
सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के निजी वाहन आरटी ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे।
-
सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
-
गलत पार्किंग पर क्रेन से वाहन टो कर कार्रवाई होगी।
🔹 वैकल्पिक रूट प्लान
-
दिलाराम चौक पर दबाव होने पर: राजपुर रोड से आने वाले वाहन सर्वे ऑफ इंडिया गेट के अंदर से न्यू कैंट रोड होते हुए एनेक्सी तिराहा ड्रॉप।
-
मसूरी/कुठालगेट से आने वाले: जोहड़ी गांव–गुच्चुपानी तिराहा होते हुए CSD तिराहा ड्रॉप, पार्किंग महिंद्रा ग्राउंड।
🔹 पार्किंग स्थल व क्षमता
-
आरटी यूनिट ग्राउंड (शौर्य स्थल के पास): 400 वाहन
-
8th गढ़वाल राइफल ग्राउंड: 250 वाहन
-
महिंद्रा ग्राउंड: 600 वाहन
वैकल्पिक पार्किंग
-
गोरखा इंटर कॉलेज (बीजापुर गेस्ट हाउस के पास): 50 कार
-
CSD कैंटीन पार्किंग: 50 कार
🔹 पुलिस की अपील
देहरादून पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा न करें। नियम उल्लंघन पर ट्रैफिक क्रेन से वाहन टो कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। भीड़ से बचने के लिए लिंक मार्ग, दुपहिया और पब्लिक ट्रांसपोर्ट (रिक्शा, टैम्पू, सिटी बस) का अधिक उपयोग करें।
सहायता नंबर:
-
Dial 112 / 9411112972
-
ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 7579278154
पुलिस ने ट्रैफिक अपडेट के लिए नागरिकों से देहरादून पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया पेज फॉलो करने की भी अपील की है।