देहरादून ,
दून पुलिस द्वारा जनपद में संदिग्ध एवं बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु व्यापक अभियान लगातार चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में नगर और देहात क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने वृहद स्तर पर कार्रवाई की।
पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के निर्देशानुसार 15 फरवरी 2026 से एक माह का सघन सत्यापन अभियान “ऑपरेशन क्रैकडाउन” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में टीमें गठित कर प्रभावी सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।
निर्देशों के अनुपालन में आज सुबह से ही जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संदिग्धों की तलाश करते हुए व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान जनपद में निवासरत 1160 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।
सत्यापन में अनियमितता पाए जाने तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर पुलिस ने 132 व्यक्तियों के विरुद्ध 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान करते हुए कुल 13 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना किया। इसके अतिरिक्त 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 53 व्यक्तियों का चालान कर 14,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
अभियान के दौरान की गई कार्रवाई
-
सत्यापित व्यक्तियों की संख्या – 1160
-
83 पुलिस एक्ट में चालान – 132
-
83 पुलिस एक्ट में जुर्माना – ₹13,20,000
-
81 पुलिस एक्ट में चालान – 53
-
81 पुलिस एक्ट में जुर्माना – ₹14,500
दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संदिग्ध और बिना सत्यापन रह रहे बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।