812 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने किया शुभारंभ
हरिद्वार,
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, भल्लस्वागाज (हरिद्वार) में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 812 लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुबोध राकेश, पूर्व राज्य मंत्री, उत्तराखण्ड ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा समाज के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने का प्रयास जनसेवा की सच्ची भावना का प्रतीक है। ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ पहुँचाने की यह श्रृंखला प्रशंसनीय है।”
समाजसेवक सुमित प्रजापति ने कहा कि “श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज द्वारा शुरू की गई स्वास्थ्य सेवा मुहिम समाजसेवा का जीवंत उदाहरण है।” उन्होंने बताया कि अस्पताल की टीम हरिद्वार व रुड़की क्षेत्र में लगातार शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों तक चिकित्सा सेवाएँ पहुँचा रही है।
अस्पताल के कैंसर विभाग की विशेषज्ञ डाॅ. दिव्या सैंगर ने प्रतिभागियों को कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, कारणों एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “कैंसर से डरने की नहीं, बल्कि सजग रहने की आवश्यकता है। यदि इसका प्रारंभिक चरण में पता चल जाए तो इसका उपचार संभव है।”
शिविर में अस्पताल के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों —
डाॅ. वर्तिका चौहान (आईवीएफ एवं स्त्री रोग), डॉ. सचिन पंवार एवं डॉ. शिवेन्द्र (मेडिसिन), डॉ. मोहम्मद शाबान (बाल रोग), डॉ. हर्षित गुप्ता (ईएनटी), डॉ. कनिष्क जोशी (नेत्र रोग), डॉ. मोहित कुमार (हड्डी रोग), डॉ. प्रवीण जोश (सर्जरी) तथा डाॅ. रवि शुभम (त्वचा एवं यौन रोग) — ने रोगियों को निःशुल्क परामर्श एवं औषधियाँ प्रदान कीं।
शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जांच जैसी सेवाएँ निःशुल्क दी गईं तथा जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयाँ भी वितरित की गईं।
कार्यक्रम की सफलता में सौरभ प्रजापति, विवेक शर्मा (जनसंपर्क अधिकारी, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल), तथा स्थानीय सहयोगी ओम कुमार प्रजापति, मोनू चौधरी, राजू, रोहन, शिवम, चेतन, मयंक सहित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, भल्लस्वागाज के अध्यापकों एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.info/register?ref=QCGZMHR6
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?