उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर श्री महाकाल सेवा समिति ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

तुलसी मंदिर प्रतिष्ठान, तिलक रोड में आयोजित शिविर में 186 लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

देहरादून,

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा तुलसी मंदिर प्रतिष्ठान, तिलक रोड पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ समिति के संरक्षक भागवताचार्य सुभाष जोशी एवं सुधीर जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर भारी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उपस्थित होकर स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया।

समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया कि श्री महाकाल सेवा समिति पिछले दो वर्षों से तिलक रोड स्थित मन्नू गंज क्षेत्र में एक धर्मार्थ औषधालय का संचालन कर रही है, जहाँ स्थानीय नागरिक नियमित रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त कर रहे हैं। समिति द्वारा वर्ष में दो से तीन बार ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भी किया जाता है, जिससे आम जनता को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ मिल सकें।

शिविर में डॉ. बिरेन्द्र मेहरा, डॉ. नितिन अग्रवाल, डॉ. भंडारी, डॉ. युद्धवीर सिंह, डॉ. गोविंद एवं डॉ. के.एम. उनियाल सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोगियों का परीक्षण किया तथा ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी जैसी जांचें निःशुल्क की गईं। शिविर में आए सभी मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ भी बिना किसी शुल्क के प्रदान की गईं।

इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी संदीप गुप्ता एवं मनोज उनियाल को समिति की ओर से अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की सफलता में समिति के बालकिशन शर्मा, एडवोकेट संजीव गुप्ता, डॉ. नितिन अग्रवाल, राहुल माटा, आयुष जैन, गौरव जैन, विनय प्रजापति, हेमराज अरोड़ा, विक्रम चौधरी, सुमित बंसल, सुशील वाधवा, शिवकुमार, सुरेश रावत, कृतिका राणा और अनुष्का राणा सहित अनेक सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

शिविर में कुल 186 लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं निःशुल्क परामर्श का लाभ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *