देहरादून ,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट माने जाने वाले उत्तराखंड सैन्य धाम का लोकार्पण राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती समारोह) के अवसर पर नहीं हो सका। लंबे समय से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड आगमन पर इस परियोजना का उद्घाटन करेंगे। लेकिन प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे के दौरान 8261 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास तो हुआ, पर सैन्य धाम का उद्घाटन टल गया।
सैन्य धाम की घोषणा वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने की थी, जबकि इसका शिलान्यास 2022 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था। परियोजना अब लगभग पूरी हो चुकी है और इसे राज्य के वीर सैनिकों के सम्मान में एक भव्य स्मारक के रूप में विकसित किया जा रहा है।
संभावित वजह — भ्रष्टाचार के आरोप?
हाल ही में आरटीआई कार्यकर्ता और अधिवक्ता विकेश नेगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि सैन्य धाम के निर्माण में वित्तीय अनियमितताएं और भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि परियोजना के लोकार्पण से पहले सीबीआई जांच कराई जाए।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी लगातार परियोजना की प्रगति की निगरानी कर रहे थे, और भाजपा नेताओं के बयानों से यह संकेत मिल रहे थे कि प्रधानमंत्री लोकार्पण करेंगे। लेकिन अब कार्यक्रम के स्थगित होने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं कि क्या यह निर्णय भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते लिया गया।
फिलहाल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, परन्तु सूत्रों के अनुसार आरोपों और जांच की मांग को देखते हुए परियोजना के उद्घाटन पर आगे निर्णय लिया जा सकता है।

Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.info/en-ZA/register?ref=B4EPR6J0
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.info/futures/ref?code=W49FLGDN
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.