देहरादून,
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन, देहरादून में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा जी ने वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटा और प्रदेशवासियों को ‘उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती’ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने राज्य के गठन के उद्देश्यों, विकास की उपलब्धियों तथा आने वाले वर्षों में उत्तराखंड को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रदेश की खुशहाली और प्रगति के लिए योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा और सभी ने उत्तराखंड की गौरवशाली यात्रा को याद करते हुए राज्य की समृद्धि की कामना की।