नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 110 लाभार्थियों ने उठाया फायदा

देहरादून ,

स्वास्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आज सामुदायिक भवन दीपनगर में नि:शुल्क विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ धर्मपुर विधायक विनोद चमोली और उत्तराखंड राज्य औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रताप पंवार ने किया।

शिविर में चिकित्सीय सेवाएं कनिष्क चिकित्सालय और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीपनगर की ओर से उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर पार्षद दिनेश सती (दीपनगर) और दर्शन लाल विजोला (केदारपुर) भी मौजूद रहे।

स्वास्थ्य शिविर में कुल 110 लाभार्थियों को परामर्श व स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिला। साथ ही 7 रक्तदाताओं ने रक्तदान भी किया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी ए.सी.एम.ओ. डॉ. कैलाश गुंज्याल, अर्बन हेल्थ मैनेजर राकेश बिष्ट और विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. वाई.एस. राणा भी शामिल हुए।

लाभार्थियों को शिविर तक पहुंचाने में आशा कार्यकत्रियों और पार्षद दिनेश सती का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *