देहरादून गांधीग्राम में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 208 लाभार्थियों को मिला लाभ

देहरादून,

स्वास्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आज देहरादून के शहरी क्षेत्र गांधीग्राम में निःशुल्क विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कुल 208 लाभार्थियों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चिकित्सकों की तैनाती श्री महंत इंद्रेश चिकित्सालय और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीग्राम द्वारा की गई।

शिविर में फिजिशियन, स्त्री रोग, शिशु रोग, चर्म रोग विशेषज्ञों के साथ ही रक्त जांच एवं गैर-संचारी रोगों से संबंधित जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही निःशुल्क औषधि वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी ए.सी.एम.ओ. डॉ. प्रदीप राणा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ. शेफाली वर्मा, श्री महंत इंद्रेश चिकित्सालय से डॉ. अंशिका, डॉ. अनुपम जोशी, डॉ. मानसी सिंह, पीआरओ विवेक शर्मा तथा क्षेत्रीय आशा कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *