दून पुलिस ने किरायेदार सत्यापन में बरती लापरवाही पर 4.70 लाख का वसूला जुर्माना

देहरादून ,

दून पुलिस का बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर चलाया जा रहा अभियान अब सख्ती के दौर में पहुंच गया है। सोमवार को थाना सेलाकुई क्षेत्र के जमनपुर, पीठवाली गली, भाऊवाला और शिवनगर बस्ती में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का व्यापक स्तर पर सत्यापन किया।

🔹 1000 से अधिक व्यक्तियों का सत्यापन
🔹 47 मकान मालिकों पर 4.70 लाख रुपये का जुर्माना
🔹 27 संदिग्धों को थाने लाकर की गई पूछताछ

पुलिस अधिनियम के अंतर्गत किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 47 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर ₹10,000 तक का जुर्माना लगाया गया, जिससे कुल वसूली ₹4,70,000 हुई। वहीं, क्षेत्र में मौजूद 27 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

क्या है मकसद:
शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद बनाए रखने के लिए दून पुलिस द्वारा बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन सुनिश्चित किया जा रहा है। लगातार चल रहे इस अभियान का उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना है।

पुलिस की अपील:
दून पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किरायेदारों की सूचना नजदीकी थाने में दर्ज कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा भविष्य में सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

सत्यापन अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *