देर रात बिना अनुमति पार्टी की तो होगी कानूनी कार्रवाई

एसएसपी निर्देश पर प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस की आकस्मिक चेकिंग

देहरादून ,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशों पर देर रात बिना अनुमति आयोजित होने वाली पार्टियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में थाना प्रेमनगर पुलिस ने प्रेमनगर, पौंधा और बिधोली क्षेत्र के होम स्टे, गेस्ट हाउस, पीजी और हॉस्टलों में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने शराब पीकर हुड़दंग मचाने और वाहन चलाने की आशंका में संदिग्ध 05 व्यक्तियों का मेडिकल परीक्षण कराया और उन्हें पुलिस एक्ट के तहत चालान किया।

पुलिस ने सभी संचालकों को सख्त चेतावनी दी कि बिना अनुमति देर रात तक किसी भी प्रकार की पार्टी आयोजित न करें। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि इस प्रकार की कोई शिकायत मिली तो संबंधित संचालक के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने कहा है कि देर रात होने वाली अनधिकृत पार्टियों पर कार्रवाई के साथ-साथ शराब पीकर गाड़ी चलाने और शोरगुल कर कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर भी सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *