शराबियों की बारात लेकर थाने पहुँची पुलिस, सार्वजनिक स्थानों पर पीने वालों पर शिकंजा

देहरादून ,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रेमनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने सोमवार रात प्रेमनगर बाजार, नन्दा की चौकी, सुद्धोवाला, झाझरा, बिधोली और पौंधा क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस ने सड़क किनारे, खुले स्थानों और वाहनों के अंदर शराब पीते पकड़े गए 35 शराबियों को पुलिस वाहन में बैठाकर थाने पहुंचाया, जहां सभी से पूछताछ कर भविष्य में दोबारा ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी गई।

पुलिस ने सभी 35 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81 में चालान कर कुल 8,750 रुपये जुर्माना वसूला, साथ ही मौके से 06 वाहनों को सीज कर दिया।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी इसी प्रकार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *