आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक के लिए गुरुवार को उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी

देहरादून ,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और आपदा प्रबंधन व राहत कार्यों की प्रगति पर समीक्षा बैठक करेंगे।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।

सीएम धामी ने कहा कि “प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। आपदा के इस कठिन समय में लगातार उनका सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा है। उनके आगमन से राज्य में आपदा राहत और पुनर्वास कार्यों को और बल मिलेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *