देहरादून ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बुधवार को कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें पशुपालन और परिवहन क्षेत्र से जुड़े बड़े फैसले शामिल हैं।
पशुपालन विभाग
-
कुक्कुट आहार सब्सिडी योजना को मंजूरी दी गई।
-
यह योजना 9 पर्वतीय जिलों — अल्मोड़ा, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चंपावत, पौड़ी, बागेश्वर, टिहरी और रुद्रप्रयाग में लागू होगी।
-
वर्ष 2025-26 में ब्रॉयलर फार्म योजना के तहत 816 लाभार्थी और कुक्कुट वैली स्थापना योजना के तहत 781 लाभार्थी कवर किए जाएंगे।
-
इसके लिए कुल ₹2.83 करोड़ (दो करोड़ तिरासी लाख पिच्चासी हजार रुपये) का प्रावधान किया गया है।
परिवहन विभाग
-
देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड नामक स्पेशल परपज व्हीकल गठित किया जाएगा।
-
यह संस्था देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संचालित ई-बसों और प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत आने वाली बसों का संचालन करेगी।
-
साथ ही मौजूदा नगर बस सेवा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी भी इसी संस्था के पास होगी।
आवास विभाग
-
जनपद ऊधमसिंह नगर के ग्राम फाजलपुर महरौला (तहसील रुद्रपुर) की 9.918 हेक्टेयर भूमि नियोजित कॉलोनियों और व्यावसायिक निर्माण के लिए जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को आवंटित की जाएगी।
न्याय अनुभाग
-
उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधिष्ठान कार्यालय में वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव (लेवल-13, ग्रेड पे-8700) का एक नया पद सृजित किया गया।
-
इसके साथ ही आशुलिपिक (लेवल-05) का एक पद समर्पित किया गया।
अन्य निर्णय
-
उत्तराखंड सेवा का अधिकार का नवम वार्षिक प्रतिवेदन 2023-24 विधानसभा पटल पर प्रस्तुत करने को भी मंजूरी दी गई।