श्रीनगर,
उत्तराखंड शासन ने डॉ. आशुतोष सयाना को राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर का नियमित प्राचार्य नियुक्त कर दिया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की ओर से इसके आदेश जारी किए गए।
डॉ. सयाना इससे पहले चिकित्सा शिक्षा विभाग में निदेशक (2015–2024) और दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में प्राचार्य (2019–2024) रह चुके हैं। जनरल सर्जरी, ट्रॉमा केयर और मिनिमल एक्सेस सर्जरी के विशेषज्ञ माने जाने वाले डॉ. सयाना चिकित्सा शिक्षा और व्यावसायिक विकास को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं।
उनकी नियुक्ति से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को एक अनुभवी और दूरदर्शी नेतृत्व मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अब तक वह अतिरिक्त प्रभार में जिम्मेदारी निभा रहे थे।
शैक्षणिक एवं पेशेवर सफर
-
1994: एमबीबीएस – जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर
-
1999: एमएस (जनरल सर्जरी) – केजीएमसी, लखनऊ
-
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर से प्रोफेसर तक की सेवाएं
-
एच.एन.बी. उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय, देहरादून में रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक
-
दिल्ली के प्रमुख अस्पतालों में सेवाएं
-
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र और प्रकाशन
-
विभिन्न परिषदों में पदों के जरिए चिकित्सा शिक्षा को मजबूती