सार्वजनिक निकाय/उपक्रम कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, विकास कार्यों को भी स्वीकृति

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सार्वजनिक निकाय/उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि को मंजूरी दी है।

  • 5वां वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों के लिए भत्ता 455% से बढ़ाकर 466% किया गया।

  • 6वां वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों के लिए भत्ता 246% से बढ़ाकर 252% किया गया।
    दोनों संशोधन 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होंगे।

विकास योजनाओं को मिली वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों के लिए भी वित्तीय स्वीकृति प्रदान की—

  • जिला कारागार, पिथौरागढ़ में अतिरिक्त आवासीय भवनों हेतु ₹417.72 लाख।

  • उपकारागार, रुड़की में नवीन आवासीय भवनों हेतु ₹251.49 लाख।

  • धारचूला (पिथौरागढ़) में किलातम (रालम) में चैकडैम निर्माण हेतु ₹95.49 लाख (प्रथम किश्त ₹57.294 लाख स्वीकृत)।

  • चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में हनुमान मंदिर मेला स्थल, ऐडी मेला स्थल व फुटलिंग कालूखाण के सौंदर्यीकरण हेतु ₹81.50 लाख (प्रथम किश्त ₹48.90 लाख स्वीकृत)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *