देहरादून ,
महिला सुरक्षा को लेकर निजी सर्वे/डेटा साइंस कम्पनी पी वैल्यू एनालिटिक्स* द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट पर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। रिपोर्ट में देहरादून को देश के 10 असुरक्षित शहरों में शामिल बताया गया था, जिसे सरकारी आंकड़ों के विपरीत और भ्रामक माना गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने इस मामले की जांच पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषिकेश को सौंपी है। जांच अधिकारी ने सर्वे कम्पनी के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर प्रहलात राउत को नोटिस जारी किया है।
नोटिस में निर्देश दिया गया है कि—
-
कंपनी 3 दिन के भीतर सर्वे में लिए गए सभी तथ्यात्मक आंकड़े प्रस्तुत करे।
-
आंकड़ों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि इस रिपोर्ट के कारण शहर में महिलाओं, अभिभावकों और युवतियों के बीच सुरक्षा को लेकर नकारात्मक माहौल बना है, इसलिए इसकी तथ्यात्मकता की जांच आवश्यक है।