सीएम धामी की समीक्षा: राहत और बचाव कार्यों में सतर्कता बरतने के निर्देश

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अगले कुछ दिनों में मौसम विभाग के अलर्ट के मद्देनजर आपदा प्रबंधन तंत्र को निरंतर मुस्तैद रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों को तत्परता से काम करना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में जन-जीवन की सुरक्षा के लिए सभी एहतियाती कदम उठाने की बात की और निर्देश दिए कि प्रभावितों तक त्वरित सहायता पहुंचाई जाए।

मुख्यमंत्री ने नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जलस्तर पर निगरानी रखने का भी निर्देश दिया। साथ ही, चारधाम यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने की हिदायत दी, ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न हो।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से आग्रह किया कि आपदा राहत कार्यों के लिए किसी भी प्रकार की अतिरिक्त मदद की आवश्यकता हो तो तुरंत शासन से सहयोग मांगा जाए। बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव गृह शैलेश बगौली, डीजीपी दीपम सेठ और अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *