उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह, परेड ग्राउंड में तैयारियां तेज – uttarakhandawaaz.in

उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह, परेड ग्राउंड में तैयारियां तेज

देहरादून ,

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 6 नवंबर को राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में भव्य एवं गरिमामय समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे।

समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि समारोह में महिलाओं, किसानों, पूर्व सैनिकों, राज्य आंदोलनकारियों और श्रमिकों सहित समाज के सभी वर्गों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की व्यवस्थाएं बेहतर और सुव्यवस्थित होनी चाहिए।

केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को देखते हुए मुख्य सचिव ने सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल के पुख्ता इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्य पंडाल, बैठने की व्यवस्था, साउंड सिस्टम, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और पार्किंग प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव विनय शंकर पांडेय, सूचना सचिव शैलेश बगौली, गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल, सीडीओ अभिनव शाह सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *