पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धः वन मंत्री

वन्यजीव की घटनाओं में 21.67 प्रतिशत की आई कमीः सुबोध उनियाल
देहरादून ,

प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा है कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई की गई है। आज बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए राज्य सरकार हर संभव काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है की आम आदमी को किस तरह से वनों से जोड़ा जाए, ताकि उसकी आजीविका बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य में 11 हजार 230 वन पंचायत है, जिसके लिए 400 करोड़ रुपए घर घर मिशन चलाया जा रहा है, वहीं वन पंचायतों में फलदार पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि हर्बल सेक्टर को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए लैब बनाने के लिए एक करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि 21 प्रजातियों को प्रतिबंध रख रहे हैं, और मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि वनाग्नि के घटनाओं में जिला प्रधान को जोड़ा गया है, और वन्यजीव की घटनाओं में 21.67 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा में आठ इंजीनियरिंग कॉलेज में से सात कॉलेज को कैंपस कॉलेज भी बनाया गया है तथा प्लेसमेंट में ज्यादा से ज्यादा ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि 64 प्रतिशत बच्चों को विभन्न क्षेत्रों में प्लेसमेंट देने का काम किया है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भी माना रोजगार एक बड़ी समस्या है। इस अवसर पर वार्ता में भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *