दिव्यांग घाट पर गंगा में अटका मिला महिला का शव

मृतका की नहीं हो सकी कोई पहचान, शिनाख्त में जुटी पुलिस
शिनाख्त के लिए पुलिस सोशल मीडिया की ले रही मदद
पहचान के बाद ही मौत की सही जानकारी का लगेगा पता
हरिद्वार ,

कनखल थाना क्षेत्र के दिव्यांग घाट पर एक महिला का शव गंगा में रेलिंग में अटका मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को गंगा से निकाल कर उसकी शिनाख्त के प्रयास किये। लेकिन शव की कोई पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक महिला का शव हरकी पैड़ी क्षेत्र से बहते हुए दिव्यांग घाट पर रेलिंग में अटक गया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए उसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। मृतका की पहचान होने के बाद ही उसकी मौत की सही वजह का पता चल सकेगा कि महिला ने सुसाइड किया हैं या फिर स्नान के दौरान डूबी है। कनखल पुलिस कोतवाली नगर से सम्पर्क कर किसी महिला के डूबने या फिर लापता होने की सूचना की जानकारी लेने का प्रयास कर रही है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतका का कोई सुराग नहीं लग सका है। मृतका की शिनाख्त के लिए पुलिस सोशल मीडिया व मीडिया की भी मदद ले रही है। कनखल थाना एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि शंकराचार्य चैक के समीप स्थित दिव्यांग घाट पर गंगा की रेलिंग से एक महिला का शव अटका हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेलिंग से अटके महिला के शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किये। लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। मृतका की उम्र करीब 45-50 वर्ष प्रतीत हो रही है। पुलिस ने महिला का शव हरकी पैड़ी की ओर से बहता हुआ आया है। जब तक महिला की पहचान नहीं हो जाती, तब तक कहना मुश्किल हैं कि महिला की डूबने से मौत हुई है या फिर उसने सुसाइड किया है। पुलिस ने महिला के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए उसकी पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मृतका की शिनाख्त के लिए कोतवाली नगर पुलिस से भी सम्पर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है कि उनके क्षेत्र में किसी महिला के डूबने या फिर लापता होने की कोई शिकायत तो नहीं। लेकिन अभी तक मृतका की शिनाख्त के लिए कोई सामने नहीं आया है। पुलिस ने मृतका के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए उसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस मृतका की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया और मीडिया की मदद ले रही है। मृतका की पहचान होने पर घटना की सही जानकारी का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *