देहरादून: एनआईवीएच में अतिक्रमण पर कार्रवाई, मजार ध्वस्त

देहरादून ,

जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हाल ही में, एनआईवीएच (नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर विजुअली हैंडिकैप्ड) में अतिक्रमण कर बनाई गई मजार को एक ही झटके में ध्वस्त कर दिया गया।

यह कार्रवाई शहर के बीच स्थित बड़े संस्थान में हुई, जहां दृष्टिबाधित बच्चों के शिक्षा और पार्क के रास्ते में अवैध निर्माण किया गया था। प्रशासन को इस अतिक्रमण की शिकायत मिली, जिसके बाद जिलाधिकारी ने तुरंत कार्यवाही के आदेश दिए।

नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह और उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत अतिक्रमण को ध्वस्त किया। प्रशासन ने इस दौरान अतिक्रमण पर सख्त रुख अपनाया है और आगे भी ऐसे कार्रवाइयों को जारी रखने की योजना बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *