सीएम धामी की राहत घोषणा: मृतकों और प्रभावितों को 5-5 लाख रुपये की सहायता

पौड़ी गढ़वाल ,

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 26 अगस्त को की गई राहत घोषणा के तहत, पौड़ी जनपद के आपदा प्रभावित परिवारों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। यह राशि पूरी तरह से क्षतिग्रस्त आवासीय भवनों के स्वामियों और मृतकों के परिजनों को प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि राहत राशि में एक हिस्सा एसडीआरएफ मद से और शेष राशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि यह राशि पारदर्शिता और शीघ्रता के साथ लाभार्थियों तक पहुंचाई जाए।

शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर 22 पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त आवासीय भवनों के स्वामियों और 6 मृतकों के परिजनों को राहत राशि के चेक सौंपे। प्रभावित गांवों में सैंजी, बुराँसी, रैदुल, फलद्वाड़ी, क्यार्द, कलूण और मणकोली शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने 7 अगस्त को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रशासन को त्वरित राहत पहुंचाने के निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *