देहरादून ,
मसूरी डायवर्जन स्थित एक बार के पास गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में बार स्वामी और उसके बाउंसरों ने वादी तरुण वासन और उनके भाई के साथ मारपीट की। वादी ने थाना राजपुर में लिखित तहरीर दी, जिसमें आरोप लगाया गया कि गाली-गलौच करते हुए दोनों को गंभीर चोटें पहुंचाई गईं।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
-
मोहित (28 वर्ष), पिलखनी, थाना नकुड, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
-
रवि (41 वर्ष), पिलखनी, थाना नकुड, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
-
आजम (32 वर्ष), खानपुर, थाना गंगोह, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, हाल पता आईटी पार्क, देहरादून
-
उदय (25 वर्ष), ग्राम पिपली, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, हाल पता जाखन, राजपुर
पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ उचित धाराओं में मामला पंजीकृत किया है और मामले की जांच जारी है।