देहरादून ,
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने पुलिस लाइन देहरादून में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश सेवा करने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में एसएसपी ने स्वतंत्रता दिवस पर सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के नामों की घोषणा की, जिन्हें राष्ट्रपति पदक, मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक और पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
जनपद के सभी थाना, चौकी और पुलिस कार्यालयों में भी झंडारोहण किया गया तथा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया।