देहरादून ,
उत्तराखंड पंचायत चुनावों में भाजपा ने एक बार फिर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व पर जनता का भरोसा दोहराया। जिला पंचायत की 12 में से 10 सीटों पर भाजपा का कब्जा हो चुका है, जबकि नैनीताल सीट पर पुनः मतगणना जारी है।
जिला पंचायत चुनाव नतीजे
-
जीती हुई सीटें: 10
-
निर्विरोध विजय: 5
-
जीते हुए जिले: रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा
-
पहले से जीते हुए जिले: उत्तरकाशी, चंपावत, टिहरी, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर
-
होल्ड पर रिजल्ट: नैनीताल
-
पहले से भाजपा के पास: हरिद्वार
-
देहरादून: कांटे का मुकाबला
ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधान
-
ब्लॉक प्रमुख: प्रदेश की 89 सीटों में भाजपा ने 75% से अधिक पर जीत दर्ज की
-
ग्राम प्रधान: 85% सीटों पर भाजपा का कब्जा
जीत के कारक
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, धामी सरकार की सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे क्षेत्रों में उपलब्धियां और पहाड़ी अंचलों में विकास कार्य भाजपा के लिए निर्णायक साबित हुए। पहाड़ से लेकर मैदान तक धामी की लोकप्रियता विपक्ष को चुनौती दे रही है।
2027 के लिए संकेत
यह परिणाम 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले का “सेमीफाइनल” माना जा रहा है। विश्लेषक मानते हैं कि यह भाजपा के आत्मविश्वास को नई ऊँचाई देता है और विपक्ष के लिए गंभीर चेतावनी है।