प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये आया अपराध का जाल, नौकरानी ने दिया था जहर — एजेंट गिरफ्तार हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली से दबोचा गया षड्यंत्र का मास्टरमाइंड

हरिद्वार,

ज्वालापुर के हरिलोक कॉलोनी में 8 अगस्त को हुई जहरीला खाना खिलाने की वारदात में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली से प्लेसमेंट एजेंसी संचालक हीरा लामा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर नेपाली मूल की दो नौकरानियों को योजनाबद्ध तरीके से भेजकर चोरी की साजिश रचने का आरोप है।

पुलिस जांच में सामने आया कि दिल्ली स्थित सूरज प्लेसमेंट एजेंसी से भेजी गई नौकरानियों — अनिशा राय और पुष्षा — ने परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया था, ताकि घर में चोरी की जा सके। हालांकि, मकान मालिक की बेटी के अचानक घर लौटने से यह योजना नाकाम हो गई और दोनों नौकरानियां भाग निकलीं।

ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी एजेंट को 11 अगस्त को ओखला, दिल्ली से गिरफ्तार किया और मुकदमे में धारा 61(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की। अब पुलिस टीमें अन्य षड्यंत्रकारियों और फरार नौकरानियों की तलाश में दिल्ली से लेकर नेपाल बॉर्डर तक सक्रिय हैं।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

  • नाम: हीरा लामा

  • पिता का नाम: बुद्धा बहादुर

  • पता: हरकेष नगर, ओखला फेस-2, इंडस्ट्रियल स्टेट, दक्षिण दिल्ली

  • मूल निवास: जिला महोवरी, अंचल जनकपुर, नेपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *