भागीरथी आपदा: हर्षिल में बनी झील को नियंत्रित तरीके से खोलने के प्रयास जारी जिलाधिकारी स्वयं मौके पर, राहत व बचाव कार्य में जुटे

उत्तरकाशी,

धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद हर्षिल हेलीपैड के निकट भागीरथी नदी पर बनी झील को नियंत्रित रूप से खोलने के प्रयास जारी हैं। उत्तराखंड जल विद्युत निगम और सिंचाई विभाग की टीमें लगातार कार्य में जुटी हैं।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य 5 अगस्त से स्वयं हर्षिल में डटे हुए हैं और आपदा प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाओं का सीधा निरीक्षण कर रहे हैं।

आज उन्होंने झील को मैनुअल तरीके से पंचर करने के कार्य में जुटे कार्मिकों के साथ खुद हाथ बंटाया और उनका उत्साह बढ़ाया। प्रशासन का कहना है कि झील को सुरक्षित और नियंत्रित तरीके से खोलने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे ताकि संभावित खतरे को टाला जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *