मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली गांव आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।
उत्तरकाशी ,
पहली, आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त या नष्ट हुए मकानों के पुनर्वास/विस्थापन के लिए प्रत्येक प्रभावित परिवार को ₹5 लाख की तत्काल सहायता दी जाएगी। आपदा में मृतकों के परिजनों को भी ₹5 लाख की राशि आर्थिक सहारे के रूप में प्रदान की जाएगी।
दूसरी, प्रभावित परिवारों को अगले छह महीने का राशन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही पुनर्वास, पुनरुद्धार और आजीविका सुदृढ़ीकरण के लिए सचिव (राजस्व) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो एक सप्ताह में अपनी प्राथमिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी और धराली के लिए दीर्घकालिक नीति तैयार करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर आपदा प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है और राहत-पुनर्वास कार्य त्वरित एवं प्रभावी रूप से जारी रहेंगे।