अवैध चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

उत्तरकाशी

उतरकाशी पुलिस द्वारा जनपद मे अवैध नशे के कारोबार को जड से खत्म करने हेतु ड्रग्स फ्री देवभूमि-2025 व मुहिम उदयन के तहत चलाये जा रहे धरपक्कड अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, प्रशान्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा SO मोरी एवं प्रभारी SOG के नेतृत्व में मोरी पुलिस एवं SOG की संयुक्त टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये आज 20.09.2023 को मोरी-नेटवाड़ रोड़, प्रकटेश्वर मंदिर के पास से पुनीत बग्गा नाम के व्यक्ति को अवैध चरस की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 302 ग्राम अवैध चरस बरामद हुयी है।
अभियुक्त पुनीत बग्गा उपरोक्त के विरूद्ध थाना मोरी पर 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी खंगाली जा रही है। पुनीत बग्गा पुत्र सुशील कुमार बग्गा, नि0 31 दीपलोक कलोनी थाना कैन्ट जिला देहरादून, उम्र 40 वर्ष बताया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *