फिल्मी अंदाज़ में शराब तस्करी का प्रयास नाकाम, दून पुलिस ने पकड़ा हरियाणा निवासी अभियुक्त – uttarakhandawaaz.in

फिल्मी अंदाज़ में शराब तस्करी का प्रयास नाकाम, दून पुलिस ने पकड़ा हरियाणा निवासी अभियुक्त

गुप्त केबिन में छिपा रखी थी 72 बोतल अवैध शराब, पंचायती चुनाव में बांटने की थी तैयारी

देहरादून/सहसपुर ,

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान अवैध शराब की तस्करी पर सख्ती के निर्देशों के तहत, दून पुलिस ने एक बार फिर बड़ा खुलासा किया है। सहसपुर पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में शराब की तस्करी का प्रयास विफल करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

कार की सीट के नीचे था गुप्त केबिन, 6 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

26 जुलाई को माजरी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध सैंट्रो कार (UA-07-0164) को रुकने का इशारा किया। लेकिन वाहन चालक पुलिस को देखकर कार को तेज़ गति से भगाकर ले गया। पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया, और ग्राम शेखोवाला सभावाला के पास शिमला बायपास रोड पर तेज रफ्तार में भाग रही सेंट्रो कार एक लोडर (HR-38-AJ-8796) से टकरा गई।

कार का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरा व्यक्ति पुलिस की पकड़ में आया। कार में शराब की गंध आने के बावजूद जब कोई बोतल नजर नहीं आई तो पुलिस ने सघन जांच की। जांच में कार की पिछली सीट के नीचे बना गुप्त केबिन मिला, जिसमें हरियाणा मार्का रॉयल स्टैग ब्रांड की कुल 72 बोतल (6 पेटी) शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान:

  • नाम: टिंकू शर्मा

  • पिता का नाम: बलदेव

  • निवासी: जटान गोमती मोहल्ला, थाना सिटी जगाधरी, जिला यमुनानगर, हरियाणा

फरार अभियुक्त (वाहन चालक):

  • नाम: मनु (पुलिस द्वारा तलाश जारी)

बरामदगी:

  • अवैध शराब: 72 बोतल रॉयल स्टैग (हरियाणा मार्का)

  • वाहन: सेंट्रो कार संख्या UA-07-0164 (सीज)

पुलिस टीम:

  • उप निरीक्षक प्रमोद काला

  • हेड कांस्टेबल शांति स्वरूप

  • कांस्टेबल संदीप कुमार

चुनावों में शराब तस्करी की आशंका के चलते बढ़ाई गई है निगरानी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के अनुसार जिले में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु अवैध शराब की तस्करी की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए चेकिंग अभियान तेज़ कर दिए गए हैं। इस कार्रवाई को उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *