ऊधमसिंह नगर,
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, नगला तराई (बूथ संख्या 3) में लाइन में लगकर मतदान किया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी माताजी श्रीमती बिशना देवी ने भी मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
मतदान के बाद मुख्यमंत्री धामी ने जनता से अपील करते हुए कहा—
“हर नागरिक का एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। पंचायत चुनाव लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने का जरिया हैं। सभी ग्रामीण मतदाता पूरे उत्साह से मतदान करें और पंचायतों को सशक्त बनाएं।”
मुख्यमंत्री का मतदान केंद्र पर पहुंचकर आम मतदाताओं की तरह लाइन में खड़े होकर मतदान करना, लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है।
इस अवसर पर मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और ग्रामीण मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया।