उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार, 08 अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद

रुद्रपुर ,

उत्तराखंड में पंचायत चुनावों से पहले एसटीएफ ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने थाना रुद्रपुर पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में एक अंतरराज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से 08 अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई हैं।

🔴 गिरफ्तार अभियुक्त का नाम:

खजान सिंह पुत्र गुरचरण सिंह
निवासी: बागवाला, थाना रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर
उम्र: 24 वर्ष

🔍 बरामदगी:

  • .32 बोर की 05 पिस्टल

  • .30 बोर की 03 पिस्टल

  • मैगजीन सहित

🚨 पृष्ठभूमि और खुलासे:

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि खजान सिंह पहले भी लूट और अवैध हथियार तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। पूछताछ में पता चला है कि वह मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से सरताज नामक कुख्यात तस्कर से हथियार लाकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में सप्लाई करता था।

अभियुक्त ने कबूला है कि—

  • वह पिछले कुछ वर्षों से हथियारों की संगठित तस्करी में शामिल है।

  • इस बार भी हथियारों की खेप पंचायत चुनाव के दौरान खपत के उद्देश्य से लाई जा रही थी।

  • गिरोह के अन्य 4 सदस्यों की पहचान हो गई है, जिनकी गिरफ्तारी जल्द संभव है।

📊 जुलाई माह में एसटीएफ की अब तक की उपलब्धि:

  • 03 बड़े प्रकरण

  • 15 अवैध पिस्टल

  • कई जिन्दा कारतूस

  • 04 अभियुक्त गिरफ्तार

🛡️ एसटीएफ की सख्ती:

एसटीएफ के अनुसार पंचायत चुनावों के मद्देनज़र अवैध हथियारों की संभावित तस्करी को रोकने के लिए सभी जिलों में सघन निगरानी और खुफिया तंत्र को सक्रिय किया गया है। पूर्व में जेल जा चुके और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल अपराधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *