बलूनी समेत चार सांसदों ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, LUCC घोटाले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग – uttarakhandawaaz.in

बलूनी समेत चार सांसदों ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, LUCC घोटाले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली,

उत्तराखंड के चार प्रमुख सांसदों — गढ़वाल से अनिल बलूनी, हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत, नैनीताल से अजय भट्ट, और टिहरी से महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह — ने आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात का उद्देश्य उत्तराखंड में गरीब निवेशकों के साथ हुए LUCC घोटाले में शामिल प्रमोटर्स के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करना था।

सांसदों ने गृह मंत्री से आग्रह किया कि—

  • एलयूसीसी (LUCC) के प्रोमोटर्स द्वारा आम जनता के साथ की गई धोखाधड़ी बेहद गंभीर है।

  • हजारों परिवारों की खून-पसीने की कमाई इस फर्जीवाड़े की भेंट चढ़ गई है।

  • राज्य सरकार पहले ही इस मामले की CBI जांच की संस्तुति कर चुकी है।

  • केंद्र सरकार को Interpol की मदद से फरार आरोपियों को देश वापस लाने के प्रयास तेज करने चाहिए।

सांसदों ने स्पष्ट कहा कि दोषियों को ऐसी कड़ी सजा दी जानी चाहिए जो देशभर में ठगी के खिलाफ नजीर बने।

इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने सांसदों को भरोसा दिलाया कि—

“इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को उनके किए की सजा जरूर मिलेगी। कोई भी धोखेबाज कानून से बच नहीं पाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *