डैक्कन वैली हत्याकांड का खुलासा: जेल से रची गई साजिश, गैंगस्टर-शूटर गठजोड़ बेनकाब

देहरादून।
उत्तराखंड पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए डैक्कन वैली, तपोवन में हुए नितिन देव हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। सुद्धोवाला जेल से रची गई इस साजिश में जेल में बंद गैंगस्टर और बाहरी शूटर्स की सांठगांठ सामने आई है। मुख्य अभियुक्त बिमलेश उर्फ विकास को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है।

🔎 घटना का ब्यौरा

7 मई 2025 को तपोवन स्थित डैक्कन वैली सोसाइटी में हाईड आउट कैफे और जीवन उत्सव रिजॉर्ट के संचालक नितिन देव की स्कूटी सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
SSP टिहरी आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में गठित 6 विशेष टीमों ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और फील्ड इन्वेस्टिगेशन के माध्यम से त्वरित कार्रवाई की।

🧩 जांच में सामने आए प्रमुख तथ्य

  • मृतक नितिन ने आरोपी विपिन नैय्यर के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो मामले में सख्त पैरवी की थी।
  • जेल में विपिन की मुलाकात कुख्यात अपराधी रामवीर सिंह से हुई, जिसने बिमलेश तक सुपारी पहुंचाई।
  • जमानत पर बाहर आने के बाद विपिन ने दिल्ली और ऋषिकेश में बिमलेश से मुलाकात कर हत्या की योजना को अंतिम रूप दिया।
  • दो शूटरों को फर्जी आईडी पर डैक्कन वैली में फ्लैट लेकर ठहराया गया। उन्होंने कई दिन तक रेकी के बाद हत्या को अंजाम दिया।

🚔 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

16 मई 2025 को अभियुक्त बिमलेश उर्फ विकास को बिहार से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने साजिश, सुपारी और अन्य आरोपियों की जानकारी दी है।

टिहरी पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई की सराहना करते हुए DGP दीपम सेठ ने पुलिस टीम को ₹50,000 नकद इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही फरार शूटरों और अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।

– मीडिया सेल, पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *