प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण: देहरादून के ग्रामीण क्षेत्रों में 31 मई तक खुला पंजीकरण

देहरादून,
जनपद देहरादून के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र आवासहीन परिवारों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 31 मई, 2025 तक जारी है। इस संबंध में जिलाधिकारी सविन बंसल ने अपील करते हुए कहा है कि सभी इच्छुक ग्रामीण परिवार संबंधित विकासखंड के खंड विकास अधिकारी (BDO) से संपर्क करें और सर्वे में अपना नाम दर्ज कराएं।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने जानकारी दी कि आवेदन करते समय यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि आवेदक परिवार उसी ग्राम पंचायत के परिवार रजिस्टर में दर्ज हो, जिसमें वह पंजीकरण करवाना चाहता है।

इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में गरीब और आवासविहीन परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने आमजन से समय रहते आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीकरण कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *